देहरादून, अक्टूबर 28 -- Dehradun News: गैरसैंण। उत्तराखंड विधानसभा के गैरसैंण सत्र के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी के भीतर फैले भ्रष्टाचार और उसकी कार्यप्रणाली से परेशान होकर ही विधायकों ने वह दल छोड़ा था और भाजपा का दामन थामा था। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि विपक्ष विधानसभा की कार्यवाही को सुचारू रूप से चलने नहीं देना चाहता है। उनका मुख्य उद्देश्य जनहित के मुद्दों को दबाना और सत्ताधारी मंत्रियों को जनता के सवालों का जवाब देने से रोकना है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष विधानसभा परिसर में सिर्फ अराजकता का माहौल पैदा करने की कोशिश कर रहा है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे तमाम आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि तथ...