देहरादून, अक्टूबर 24 -- Dehradun News: सतपुली। चिन्हित उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक एवं राज्य आंदोलनकारी धीरेंद्र प्रताप ने अंकिता भंडारी प्रकरण में न्याय की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि जब तक अंकिता को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक आंदोलनकारी चैन से नहीं बैठेंगे।धीरेंद्र प्रताप ने 26 और 27 अक्टूबर को गैरसैंण में आयोजित होने वाले विधानसभा सत्र से पहले प्रदेशभर के राज्य आंदोलनकारियों से एकजुट होकर आवाज उठाने की अपील की। उन्होंने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री और भाजपा सरकार की निंदा करते हुए कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन जारी रखा जाएगा। उन्होंने राज्य आंदोलनकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन कर न्याय की मांग को बुलंद करने की अपील की। यह भी पढ़ें- Haldwani News: गैरसैंण राजधानी की म...