Dehradun News: गुलदार प्रभावित गांवों में बढ़ेगी गश्त, पिंजरे लगाने के निर्देश
देहरादून, नवम्बर 9 -- Dehradun News: पौड़ी। जनपद में बढ़ती मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने वन विभाग को ठोस रणनीति के साथ काम करने के निर्देश दिए। सोमवार को पौड़ी स्थित सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में उन्होंने गुलदार प्रभावित गांवों में गश्त बढ़ाने, वन्यजीवों की गतिविधियों पर नजर रखने और जरूरत के अनुसार पिंजरे लगाने को कहा। मंत्री ने कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में वन विभाग की टीमें सक्रिय रखने और गुलदार को पकड़ने के लिए नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए अल्पकालिक उपायों के साथ दीर्घकालिक कार्ययोजना तैयार करने और ग्रामीणों को जाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.