देहरादून, अगस्त 7 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में गुरु हरिकृष्ण साहिब के प्रकाश पर्व पर शुक्रवार को गुरमत समागम का आयोजन किया गया। हजूरी रागी जत्थे के नरेन्द्र सिंह और गुरुद्वारा श्री नाड़ा साहिब जी पंचकुला के ज्ञानी गगनदीप सिंह ने शबद कीर्तन किया। आसा दी वार के बाद पाठ जप जी साहिब हुआ। कथा ज्ञानी गगनदीप सिंह ने कथा कीर्तन किया। अरदास, हकुमनामा साहिब की समाप्ति पर गुरु का अटूट लंगर बरता गया। गुरु सिंह सभा के प्रधान गुरबख्श सिंह राजन, जनरल सेक्रेटरी गुलजार सिंह, हेड ग्रंथी शमशेर सिंह, देवेन्द्र सिंह मौजूद थे। यह भी पढ़ें- गुरु हरिकिशन साहिब के प्रकाश पर्व पर मरीजों के बीच फल-दवा व लंगर वितरित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...