देहरादून, अक्टूबर 14 -- Dehradun News: गुच्चुपानी, अनारवाला चौक पर वाहन को रास्ता देने और सड़क पर खुलेआम शराब पीने के विवाद में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रॉस मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर कैंट संतोष कुंवर ने बताया कि एक पक्ष के सुमीत सैन ने तहरीर दी। बताया कि 10 अक्तूबर की रात करीब 10 बजे गुच्चुपानी चौक पर कुछ लोग सड़क पर शराब पी रहे थे। जब उन्होंने अपना वाहन निकालने के लिए रास्ता मांगा तो राजीव गुरंग, आनंद गुरंग, सत्यम सहित उनके 5-6 अन्य साथियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया, जिसमें ललित नाम के युवक के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, दूसरे पक्ष से सत्यम गुरूंग ने भी सुमीत सैन व उनके साथियों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। सत्यम क...