Dehradun News: गाय और बछड़े को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने छुड़ाया
देहरादून, अक्टूबर 29 -- Dehradun News: हरिद्वार। बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र में देर रात एक वाहन से गाय और उसके बछड़े को काटन के लिए लेकर जाने की सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने वाहनों को पकड़ लिया। काली मंदिर के पास वाहन रोक कर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। वाहन चालक गाय और बछड़े को वाहन से लेकर जाने की अनुमति मौके पर नहीं दिखा सका। इसके बाद बजरंग दल ने बहादराबाद पुलिस को सूचना दी। देर रात मौके पर पहुंची बहादराबाद पुलिस ने गाय, बछड़े और बोलेरो पिकअप वाहन को कब्जे में लिए। वाहन चालक को भी हिरासत में लिया गया। पुलिस के कार्रवाई के बाद मामला शांत हो सका। एसएचओ अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.