Dehradun News: गांवों के बीच बनाये डंपिंग जोन को निरस्त करने की मांग की
देहरादून, अक्टूबर 30 -- Dehradun News: नई टिहरी। घनसाली विधानसभा के रौंसाल गांव के प्रधान कृष्ण गोविंद कंसवाल ने एसडीएम घनसाली को पत्र प्रेषित कर पिटकुल के विद्युत गृह निर्माण के तहत डंपिंग जोन की स्वीकृति को निरस्त करने की मांग की है। एसडीएम को लिखे पत्र में ग्राम प्रधान कंसवाल ने बताया है कि पिटकुल विभाग व अरविंद इंफ्रा प्रालि कंपन के द्वारा सेंदुल गांव के पास विद्युत गृह निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसका सारा मलबा ग्राम सभा सरूणा व ग्राम सभा रौंसाल के मध्य डाला जा रहा है। जिससे ग्राम सभा रौंसाल की कृषि सिंचाई नहर, पैदल रास्तों को नुकसान पहुंचाना तय है। मलबा डालने का लगातार ग्रामीण विरोध कर रहे हैं, साथ ही मलबे के ट्रकों को रोककर विरोध भी किया गया है। लेकिन उसके बाद भी लगातार यहां पर मलबा डंप किया जा रहा है। इसलिए आम लोगों की परेशानी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.