Dehradun News: गांधी शताब्दी अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी गिरधर सिंह बिष्ट का निधन
देहरादून, जुलाई 13 -- Dehradun News: देहरादून। दून गांधी शताब्दी चिकित्सालय के प्रशासनिक अधिकारी गिरधर सिंह बिष्ट का सोमवार को निजी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में निधन हो गया। वे पिछले दो महीने सात दिन से कोमा में थे और जीवन-मृत्यु से संघर्ष कर रहे थे। उनके निधन की खबर से स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। अस्पताल परिसर में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। पीएमएचएस के डॉ. यतेंद्र सिंह, डॉ अनिल आर्य, डॉ निशा सिंगला, डॉ शशि वासन, डॉ उदयन कुमार सहित समस्त चिकित्सकों व स्टाफ ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: फार्मासिस्ट बिष्ट को भावभीनी विदाई दी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.