Dehradun News: गांधी अस्पताल में शुरू हुई आंखों की ओपीडी
देहरादून, जुलाई 6 -- Dehradun News: देहरादून। गांधी अस्पताल में मसूरी से नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मेहा पांगती ने सोमवार को अस्पताल में अपनी सेवाएं देनी शुरू कर दी हैं। उन्हें दो दिन के लिए यहां पर बुलाया गया है क्योंकि डॉक्टर महेश खेतान और डॉक्टर शशी बाला वाशन का तबादला डीजी हेल्थ ऑफिस में हो गया था। यहां पर ओपीडी एवं ऑपरेशन ठप हो गए थे। अब डॉक्टर पांगती यहां दो दिन के लिए बुलाई गई हैं। सीएमओ डॉक्टर मनोज शर्मा का कहना है कि अगले दो दिन में दूसरे अस्पतालों से नियमित आ रहे डॉक्टर भी यहां ज्वाइन कर लेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.