देहरादून, अगस्त 9 -- Dehradun News: पौड़ी। नीलकंठ में डाक कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन को लेकर गरुड़ चट्टी से नीलकंठ महादेव मंदिर तक सभी प्रकार के चौपहिया वाहनों का आवागमन पर रोक लगाई गई हैं। केवल आपातकालीन और आवश्यक सेवाओं से संबंधित वाहनों को आवागमन की अनुमति रहेगी। श्रद्धालुओं एवं वाहन चालकों से कहा गया है कि इस व्यवस्था में पुलिस का सहयोग करें। इसके साथ ही निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग किया जाए। नीलकंठ में कांवड़ यात्रा को लेकर विभिन्न मार्गों पर पुलिस तैनात है। शनिवार से ही डाक कांवड़ की भीड़ जुटनी भी शुरू हो गई। ऐसे में जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस ने ट्रैफिक प्लान में बदलाव किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...