देहरादून, जुलाई 18 -- Dehradun News: विकासनगर, संवाददाता। राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय डाकपत्थर में चल रहे सेवारत शिक्षक प्रशिक्षण के तहत शनिवार को शिक्षकों को गणित विषय में आईसीटी के उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षकों ने बताया कि गणित का अधिगम अक्सर शिक्षकों और शिक्षार्थियों दोनों के लिए चुनौतीपूर्ण होता है। पारंपरिक शिक्षण विधियां इन चुनौतियों को पूरी तरह से हल करने या छात्रों की विविध अधिगम प्राथमिकताओं को पूरा करने में सक्षम नहीं हो सकतीं। यह भी पढ़ें- गणित विषय में आईसीटी के उपयोग की जानकारी दीआईसीटी का महत्व ब्लॉक रिसोर्स पर्सन सोनाक्षी नौटियाल और प्रीति जोशी ने बताया कि आईसीटी, विशेषकर मुक्त और मुक्त स्रोत सॉफ़्टवेयर के माध्यम से, शिक्षक गतिशील और संवादात्मक डिजिटल संसाधनों जैसे सिमुलेशन, शैक्षिक खेल, और संवादात्मक ग्राफ़ त...