देहरादून, नवम्बर 10 -- Dehradun News: देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को गढ़ी कैंट के डाकरा क्षेत्र में विधायक निधि से 14 लाख रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इनमें शास्त्री नगर में 50 हजार रुपये से सीसी सड़क निर्माण, सार्वजनिक पार्क का 2.50 लाख रुपये से सौंदर्यीकरण और सत्यनारायण मंदिर में 11 लाख रुपये से टिन शेड निर्माण कार्य शामिल हैं। इस दौरान गणेश जोशी ने कहा कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र में जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विकास कार्य प्राथमिकता से कराए जा रहे हैं। इन कार्यों से स्थानीय लोगों को आवागमन और अन्य सुविधाओं में लाभ मिलेगा। इससे पहले उन्होंने सत्यनारायण मंदिर में पूजा-अर्चना की और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री ज्योति कोटिया, मंडल अध्यक्ष राजीव गुरंग सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि...