देहरादून, अगस्त 13 -- Dehradun News: देहरादून। देहरादून साइक्लिंग क्लब ने गुरुवार को 'देहरादून के गड्ढों से आजादी' और 'पॉटहोल-फ्री देहरादून' के संदेश के साथ बल्लूपुर से पोंटा साहिब तक साइकिल रैली निकाली। क्लब अध्यक्ष हरिसिमरन सिंह ने कहा कि सड़कों के गड्ढे हादसों का कारण बन रहे हैं। क्लब को एक सप्ताह में गड्ढों की 50 से अधिक जियो-टैग्ड तस्वीरें मिल चुकी हैं। इनकी रिपोर्ट संबंधित विभागों को सौंपी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...