Dehradun News: गंगा में शव मिलने से सनसनी
देहरादून, अगस्त 1 -- Dehradun News: हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र ने मातृ सदन आश्रम के पास लावारिस शव मिलने से सनसनी मच गई। गंगा में शव अटका देख लोगों के होश उड़ गए। सूचना मिलते ही कनखल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को गंगा से बाहर निकाला। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। एसएचओ देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास जारी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.