Dehradun News: गंगा का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में बना बाढ़ का खतरा
देहरादून, सितम्बर 27 -- Dehradun News: हरिद्वार। भीमगोड़ा बैराज पर लगातार गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के बाद श्रीनगर डैम से अतरिक्त पानी छोड़ा गया। पशुलोक बैराज से भी गंगा में पानी की निकासी बढ़ी। सुबह 11 बजे गंगा का जलस्तर 292.95 मीटर रिकॉर्ड हुआ। चेतावनी निशान 293 मीटर से कुल पांच सेंटीमीटर नीचे गंगा बह रही है। जलस्तर बढ़ने के बाद भीमगोड़ा बैराज से निचले इलाकों में पानी की निकासी बढ़ाई गई। डीएम मयूर दीक्षित ने निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया। बाढ़ चौकियों को भी अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए। डीएम ने लोगों से तटीय क्षेत्र में बसे लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की। यूपी सिंचाई और जिला प्रशासन के अधिकारी गंगा के जलस्तर पर सतर्क निगाह बनाएं हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.