देहरादून, जुलाई 2 -- Dehradun News: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को दून के खालागांव पहुंचकर भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए गांव को जोड़ने वाले मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से क्षति की जानकारी लेते हुए पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने जिलाधिकारी देहरादून आशीष चौहान को क्षतिग्रस्त सड़क एवं सुरक्षा दीवार के पुनर्निर्माण का शीघ्र इस्टीमेट तैयार कर तत्काल निर्माण कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम को देखते हुए प्रभावित मार्ग को जल्द से जल्द सुचारु करना आवश्यक है, ताकि ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। यह भी पढ़ें- खालागांव में बरसात से क्षतिग्रस्त मार्ग का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया निर...