Dehradun News: खबर चलाने की धमकी दे रुपये ऐंठने वाला गिरफ्तार
देहरादून, अगस्त 26 -- Dehradun News: झूठी खबर चलाने की धमकी दे 3.50 लाख रुपये वसूलने वाले आरोपी को प्रेमनगर थाना पुलिस ने ब्लैक मेलिंग के केस में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर पांच लाख रुपये और मांग रहा था। तब पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार को केस दर्ज कर कार्रवाई की। इंस्पेक्टर प्रेमनगर नरेश राठौर ने बताया कि ठाकुरपुर लक्ष्मीपुर निवासी राकेश कुमार की तहरीर पर केस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि उनके परिचित प्रकाश चंद की 250 गज जमीन पर सुद्धोवाला में छह दुकानों का निर्माण काम चल रहा था। इसी दौरान खुद को झूठे तरीके से पत्रकार बताने वाला रजत सिंह वहां पहुंचा। उसने धमकी दी कि यह दुकानें गोल्डन फॉरेस्ट की जमीन पर बनी हैं और वह इसकी खबर चलाकर निर्माण रुकवा देगा। आरोपी रजत ने खबर न चलाने के एवज में डरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.