देहरादून, अगस्त 27 -- Dehradun News: भगवानपुर। ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की योजनाओं, कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपस्थित सदस्यों को दी। बैठक में क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने समस्याओं के निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। बैठक में विकास कार्यों को गति देने और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...