देहरादून, अक्टूबर 13 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। क्षत्रिय चेतना मंच के संस्थापक अध्यक्ष स्व. ठाकुर मोहन सिंह चौहान को उनकी पहली पुण्यतिथि पर महाराणा प्रताप भवन ननूरखेड़ा में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इस मौके पर मंच के संरक्षक ठाकुर राजेंद्र सिंह खत्री और कमला चौहान ने महाराणा प्रताप भवन की पहली मंजिल को उनके नाम को समर्पित करते हुए 'ठाकुर मोहन सिंह चौहान सभागार' का नामकरण किया। मंच के कार्यकारी अध्यक्ष ठाकुर सुरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि उनके निधन से जो शून्य उत्पन्न हुआ है, उसे भरा नहीं जा सकता। उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि उनके कार्यों को उसी निष्ठा और समर्पण के साथ आगे बढ़ाया जाए। कार्यक्रम का संचालन मंच के प्रवक्ता शशि शाही और सचिव महेश रौथान ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर मंच के केंद्रीय महामंत्री ...