Dehradun News: क्वानू में चिकित्सा शिविर, 250 ग्रामीणों ने कराया पंजीकरण
देहरादून, अक्टूबर 11 -- Dehradun News: साहिया। चकराता ब्लॉक के दुर्गम क्षेत्र क्वानू स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में पूर्व आईपीएस जगतराम जोशी के सौजन्य से 21वां निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। इसमें 250 से अधिक ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच कराई। हंस फाउंडेशन की ओर से 20 लोगों को कान की मशीन, 40 को चश्मे, 100 बुजुर्गों को छड़ी और 50 जरूरतमंदों को छाते वितरित किए गए। मोतियाबिंद से पीड़ित 10 लोगों को ऑपरेशन के लिए हरिद्वार ले जाया जाएगा। शिविर में विभिन्न अस्पतालों के चिकित्सकों ने सेवाएं दीं। इस दौरान प्रधान युद्धवीर सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.