देहरादून, सितम्बर 24 -- Dehradun News: क्वानू। किशाऊ बांध परियोजना को लेकर गुरुवार को क्वानू में जौनसार-बावर और हिमाचल क्षेत्र के ग्रामीणों की महापंचायत हुई। इसमें ग्रामीणों ने किशाऊ बांध के प्रस्तावित स्थल और बांध की ऊंचाई को लेकर कड़ा विरोध जताया।

ग्रामीणों की मांग ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि वे बांध परियोजना के विरोधी नहीं हैं, लेकिन प्रस्तावित स्थल को लेकर उनकी आपत्ति है। महापंचायत में ग्रामीणों ने कहा कि क्वानू की जमीन पर किसी भी सूरत में बांध का निर्माण स्वीकार नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों ने परियोजना के प्रस्तावित स्थल को आगे मीनस की ओर किए जाने की मांग उठाई। उनका कहना था कि बांध निर्माण से क्षेत्र के लोगों और उनकी जमीन पर पड़ने वाले प्रभाव को देखते हुए परियोजना के स्थल में बदलाव किया जाना चाहिए।

संघर्ष की योजना महापंचायत में जौनसा...