Dehradun News: क्लेमेनटाउन क्षेत्र में नगर निगम का जोनल कार्यालय खोलने की मांग, स्थानीय निवासियों ने महापौर को सौंपा ज्ञापन
देहरादून, अक्टूबर 8 -- Dehradun News: देहरादून। क्लेमेनटाउन और उसके आस-पास के वार्डों की बढ़ती आबादी और स्थानीय निवासियों की समस्याओं को देखते हुए मनोनीत पार्षद अभिषेक परमार ने निगम का नया जोनल कार्यालय बनाने की मांग उठाई है। क्लेमेनटाउन क्षेत्र के मनोनीत पार्षद अभिषेक परमार और स्थानीय निवासियों के प्रतिनिधिमंडल ने महापौर से मुलाकात कर औपचारिक ज्ञापन सौंपा। पार्षद अभिषेक परमार ने बताया कि वर्तमान में क्लेमेनटाउन, मोहब्बेवाला, आशारोड़ी, नई बस्ती, सेवला कलां, हरबंसवाला, मेंहुवाला, चंद्रबनी आदि क्षेत्रों का तेजी से विस्तार हुआ है। इससे यहां की आबादी काफी बढ़ गई है। कहा कि स्थानीय निवासियों को हाउस टैक्स जमा करने, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने, सफाई व्यवस्था की शिकायत करने और स्ट्रीट लाइट जैसे बुनियादी प्रशासनिक कार्यों के लिए मुख्य नगर निगम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.