Dehradun News: क्लेमनटाउन में 22 किमी नई पाइपलाइन और ट्यूबवेल की सौगात
देहरादून, अक्टूबर 23 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। क्लेमेनटाउन कैंट क्षेत्र के लिए 18.50 करोड़ रुपये की लागत से 22 किलोमीटर लंबी पेयजल लाइन बिछाने और नए ट्यूबवेल निर्माण कार्य का शिलान्यास हुआ। कार्यक्रम का शिलान्यास हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने किया।इस अवसर पर सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार जनता को शुद्ध पेयजल देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने जल संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि भविष्य की पीढ़ी के लिए पानी की बर्बादी रोकना बेहद जरूरी है। विधायक विनोद चमोली ने बताया कि वर्ष 2021 में प्रथम चरण का लोकार्पण हुआ था, लेकिन छूटे हुए क्षेत्रों के लिए यह नया एस्टीमेट शासन को भेजा गया था, जो अब धरातल पर है। उन्होंने जल्द ही कैंट क्षेत्र में एक नए पार्क की सौगात देने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.