Dehradun News: क्लेमनटाउन में छात्रों की 21 बुलेट और तीन एसयूवी सीज
देहरादून, अगस्त 23 -- Dehradun News: क्लेमनटाउन क्षेत्र में तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर और रैश ड्राइविंग से लोगों की शांति भंग करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। सीनियर सिटीजन दिवस पर बुजुर्गों की लगातार मिल रही शिकायतों पर 24 घंटे के चेकिंग अभियान में मॉडिफाइड साइलेंसर लगी 21 बुलेट और तीन एसयूवी गाड़ियों को सीज किया गया। एसओ क्लेमनटाउन मोहन सिंह ने बताया कि लंबे समय से क्षेत्र के सेवानिवृत्त और वरिष्ठ लोग शिकायत कर रहे थे। आरोप था कि क्षेत्र में स्थित निजी विवि के छात्रों और अन्य युवक बुलेट में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर सड़कों पर रैश ड्राइविंग करते हैं। इन साइलेंसरों से निकलने वाली तेज पटाखे की आवाज के कारण क्षेत्र में रह रहे बीमार लोगों, बच्चों और बुजुर्गों को मानसिक तनाव व परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस पर फोकस कर शनिवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.