Dehradun News: क्रॉस कंट्री दौड़ में ग्रिफिन और यूनिकॉर्न हाउस संयुक्त विजेता
देहरादून, अक्टूबर 10 -- Dehradun News: देहरादून। श्रीराम सेंटेनियल स्कूल में शनिवार को वार्षिक अंतर सदनीय क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें ग्रिफिन, फीनिक्स, स्फिंक्स और यूनिकॉर्न हाउस के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में ग्रिफिन और यूनिकॉर्न हाउस संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रहे। स्फिंक्स हाउस ने दूसरा और फीनिक्स हाउस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा चार से 12 तक के विद्यार्थियों ने आठ श्रेणियों में भाग लिया। बालक और बालिकाओं के लिए अलग-अलग दौड़ आयोजित की गई। सूर्यांश जायसवाल ने लगातार चौथी बार स्वर्ण पदक जीतकर विशेष उपलब्धि हासिल की। विद्यालय के प्रधानाचार्य एसके मिश्रा, उप प्रधानाचार्य नविता मल्होत्रा और समन्वयकों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.