Dehradun News: क्रेडिट कार्ड से ईएमआई कम करने का झांसा दे साइबर ठगी
देहरादून, सितम्बर 4 -- Dehradun News: देहरादून। बसंत विहार थाना क्षेत्र स्थित आदर्श विहार निवासी अमितेश राणा साइबर ठगी का शिकार हो गए। पीड़ित के अनुसार एयू बैंक क्रेडिट कार्ड की ईएमआई अधिक कटने की शिकायत दर्ज कराने के बाद उनके पास एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को बैंक का कर्मचारी बताकर कार्ड मर्ज होने का झांसा दिया। झांसे में आए पीड़ित से आरोपी ने एक ऐप डाउनलोड कराया और लिंक भेजकर जानकारी भरवा ली। डिटेल दर्ज करते ही अमितेश के एयू बैंक क्रेडिट कार्ड से 66,886 रुपये और आईसीआईसीआई बैंक कार्ड से 71,925 रुपये निकल गए। एसओ बसंत विहार शैंकी कुमार ने बताया कि गुरुवार को साइबर ठगी की धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.