Dehradun News: क्रेडिट कार्ड पर रिफंड का झांसा दे बुजुर्ग से 2.13 लाख रुपये ठगे
देहरादून, जुलाई 28 -- Dehradun News: देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र के गढ़वाली कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग से क्रेडिट कार्ड पर रिफंड दिलाने का झांसा देकर दो लाख 13 हजार रुपये ठग लिए गए। वनस्थली एन्क्लेव, लेन-13 निवासी सर्वेश्वर प्रसाद ने बताया कि उनके पास एक विदेशी नंबर से कॉल आई थी। कॉलर ने अपना नाम काव्या बताया और उन्हें जूम ऐप के माध्यम से भी वीडियो कॉल पर जोड़ा। जालसाजों ने सर्वेश्वर को बताया कि उनके क्रेडिट कार्ड से 250 डॉलर कट गए हैं, जिन्हें वापस करने के लिए एक लिंक भेजा जा रहा है। जैसे ही बुजुर्ग ने उस लिंक का इस्तेमाल किया उनके खाते से प्रॉक्स ट्रेंड स्टोनरिज मार्केटिंग नामक कंपनी के खाते में दो लाख 13 हजार रुपये ट्रांसफर हो गए। खाते से रकम कटने का मैसेज आने पर उन्हें अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद पुलिस को तहरीर दी। एस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.