Dehradun News: क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा दे रिटायर्ड कर्मी से 1.43 लाख ठगे
देहरादून, अगस्त 25 -- Dehradun News: साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा दे एक सेवानिवृत्त कर्मचारी से 1.43 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर सोमवार को बसंत विहार थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ शैंकी कुमार ने बताया कि बसंत विहार फेज दो निवासी 62 वर्षीय शशांक सिंह ने तहरीर दी। उन्होंने बताया कि बीते 22 अगस्त की सुबह करीब 11 बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉलर ने खुद को एक्सिस बैंक का कर्मचारी बताया और क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने की बात कही। इसके बाद आरोपी ने उनके मोबाइल पर एक लिंक भेजा। जैसे ही शशांक ने उस लिंक पर क्लिक किया उनका मोबाइल फोन हैक हो गया और उन्हें फोन की कोई जानकारी नहीं मिल पाई। कुछ ही देर में उनके क्रेडिट कार्ड से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.