Dehradun News: क्रिकेट टूर्नामेंट में सहस्त्रधारा और तरला नागल विजेता
देहरादून, नवम्बर 26 -- Dehradun News: देहरादून। सहस्त्रधारा रोड स्थित ग्राम कालागांव में दो माह से चल रहे स्व. प्रशांत डबराल क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हो गया। टूर्नामेंट की खासियत यह रही कि क्षेत्र की समस्त मातृशक्ति को मुख्य अतिथि बनाया गया और महिलाओं ने एक-दूसरे को सम्मानित किया। खिताबी मुकाबलों में 38 वर्ग में सहस्त्रधारा ने डांडा को हराकर पांचवीं बार ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं, ओपन वर्ग के रोमांचक मैच में तरला नागल ने डांडा को मात देकर खिताब जीता। फाइनल मुकाबले देखने के लिए पूरे क्षेत्र के ग्रामवासी बड़ी संख्या में मैदान में जुटे। आयोजन को सफल बनाने में क्षेत्रीय क्रिकेट कमेटी के सदस्यों हिमांशु फरासी, विक्की, विवेक, अमन, सचिन, विशाल, हन्नी, सुमित, अरविंद, तुषार, अजय और अनिल की अहम भूमिका रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.