Dehradun News: क्रिकेटर ऋषभ पंत के हादसे वाले स्थान के पास फिर दुर्घटना, पांच घायल
देहरादून, सितम्बर 18 -- Dehradun News: रुड़की। गुरुकुल नारसन कस्बे में हाईवे पर बने गड्ढे एक बार फिर हादसे का कारण बन गए। शुक्रवार सुबह गड्ढों से बचने के प्रयास में एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सर्विस रोड के डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए, जबकि कार की चपेट में आने से बाइक सवार अंकित त्यागी निवासी कुआंहेड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए।बताया गया कि कार सवार चारों लोग रुड़की के रहने वाले हैं और खाटू श्याम के दर्शन कर वापस घर लौट रहे थे। गुरुकुल नारसन हाईवे पर पहुंचने के दौरान चालक ने सड़क पर बने गड्ढों से बचने का प्रयास किया। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर सर्विस रोड के डिवाइडर से टकरा गई।
घायल व्यक्तियों की स्थिति पास में बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए बस स्टॉप पर खड़े अंकित त्यागी निवासी कुआंहेड़ी भी कार की चपेट मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.