Dehradun News: क्राकरी डिस्ट्रीब्यूटर से 58 लाख रुपये का सामान लेकर नहीं किया भुगतान
देहरादून, अगस्त 9 -- Dehradun News: व्यापारिक लेन-देन में एक बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। क्राकरी डिस्ट्रीब्यूटर से राजपुर रोड स्थित यूटेंसिल स्टोर संचालक पर 58 लाख रुपये से अधिक का माल लेकर भुगतान न करने का आरोप लगा है। शहर कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी व्यापारी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर कोतवाली केस भट्ट ने बताया कि केबी सेल्स एंड एसोसिएट्स के मैनेजर गगन साहनी निवासी इंजीनियर्स एन्क्लेव, लेन नंबर तीन, जीएमएस रोड ने तहरीर दी। बताया कि उनकी फर्म पूरे देहरादून और उत्तराखंड में क्रॉकरी डिस्ट्रीब्यूशन का काम करती है। उनका संपर्क राजपुर रोड स्थित यूटेंसिल स्टोर नाम के संचालक मयंक जैन से हुआ। मयंक का शोरूम हिमालयन अपार्टमेंट, राज प्लाजा के पास है। आरोपी मयंक जैन ने अपने शोरूम के लिए केबी सेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.