Dehradun News: कोश्यारी ने किया सतपुली बैराज निर्माण कार्य का निरीक्षण
देहरादून, अगस्त 27 -- Dehradun News: सतपुली। महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी बुधवार शाम दो दिवसीय गढ़वाल दौरे के तहत सतपुली पहुंचे। सतपुली पहुंचने से पहले उन्होंने निर्माणाधीन बैराज का निरीक्षण किया और अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। इसके बाद कोश्यारी पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों और स्थानीय स्तर से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। कोश्यारी गुरुवार को विकासखंड पोखड़ा में आयोजित स्वर्गीय कृष्ण मोहन जोशी की 25वीं पुण्यतिथि कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में वे स्वर्गीय जोशी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही वृक्षारोपण कार्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.