Dehradun News: कोरोनेशन अस्पताल में एक्सपायर इंजेक्शन थमाने की जांच शुरू
देहरादून, अगस्त 5 -- Dehradun News: देहरादून। कोरोनेशन अस्पताल के सर्जरी वार्ड में मरीज गौरव गुलाटी को एक्सपायर इंजेक्शन थमाने के मामले में अस्पताल प्रबंधन की जांच बुधवार को शुरू हो गई है। बुधवार को जांच कमेटी के डॉ. दिनेश चौहान, डॉ. श्रुति शर्मा, एएनएस ज्योति खन्ना, डीपीओ डीएस नेगी और हॉस्पिटल मैनेजर आरती शर्मा ने नर्सिंग अधिकारियों एवं फार्मेसी अधिकारियों से बयान लिए हैं और दस्तावेज खंगाले हैं। मरीज गौरव गुलाटी को एक्सपायर इंजेक्शन थमाने पर डीएम डॉ. आशीष चौहान एवं सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा के रिपोर्ट तलब करने पर पीएमएस डॉ. यतेंद्र सिंह ने दो दिन में जांच कमेटी को रिपोर्ट देने को कहा है। उधर, इस मामले में घटना के समय ड्यूटी पर तैनात दो नर्सिंग अधिकारियों को हटाकर दूसरे वार्ड में भेज दिया गया है। पार्षद रोबिन त्यागी और पहाड़ी महासभा की महासचिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.