Dehradun News: कोरियर के नाम पर 2.14 लाख की साइबर ठगी में केस दर्ज
देहरादून, अगस्त 19 -- Dehradun News: हरिद्वार। कनखल क्षेत्र में कोरियर के नाम पर 2.14 लाख की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार प्रमोद कुमार गुप्ता निवासी वैष्णवी अपार्टमेंट पुरुषोत्तम विहार ने शिकायत में बताया कि उनके मोबाइल पर ट्रैकोन कूरियर कंपनी के नाम से फोन आया। कॉल करने वाले ने कहा कि उनका कोरियर आया है। पता गलत होने की बात कहते हुए पता पूछ लिया। इसके बाद आरोपी ने कोरियर होल्ड होने की जानकारी देते हुए एक ऐप डाउनलोड करने को कहा। पीड़ित ने ऐप डाउनलोड नहीं किया और फोन काट दिया। करीब एक घंटे बाद उनके मोबाइल पर बैंक खाते से 94 हजार और 1.20 लाख रुपये, कुल 2.14 लाख रुपये निकलने का मैसेज आया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.