देहरादून, अगस्त 29 -- Dehradun News: कोटद्वार। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शशिधर भट्ट स्टेडियम, कोटद्वार में हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेयर शैलेन्द्र सिंह रावत द्वारा प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया तथा उनके खेल प्रदर्शन, मेहनत और समर्पण की सराहना की। इस अवसर पर खिलाड़ियों से संवाद करते हुए मेयर ने कहा कि खेल केवल जीत और हार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और स्वस्थ जीवनशैली का निर्माण करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलों के माध्यम से युवाओं में सकारात्मक सोच और चुनौतियों का सामना करने की क्षमता विकसित होती है।राष्ट्रीय खेल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के अवसर पर मनाया जाने वाला यह दिवस हमें खेलो...