Dehradun News: कॉकरोच पर अधूरा वार, दून अस्पताल में जच्चा-बच्चा बेहाल
देहरादून, अगस्त 31 -- Dehradun News: दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल की गायनी विंग में कॉकरोचों के आतंक से भर्ती जच्चा, नवजात बच्चे और तीमारदार बेहद परेशान हैं। स्थिति यह है कि नवजात शिशुओं को कीड़ों से बचाने के लिए तीमारदारों को रात-रात भर जागकर उन्हें भगाना पड़ रहा है। अस्पताल के एएनएसी (20 बेड), गायनी वार्ड (20 बेड), लेबर रूम (23 बेड), पीएनसी (20 बेड) और एचडीयू (8 बेड) है। यहां पर कॉकरोच की गंभीर समस्या बनी हुई है। भर्ती मरीजों के परिजन सलीम, सुमित, दिनेश, वीरवती, ब्रजेश, राजवीर और हलीमा ने बताया कि जरा सी लापरवाही पर कॉकरोच बच्चों के कपड़ों तक पहुंच जाते हैं। बार-बार दवा डालने के बावजूद इनका खात्मा नहीं हो पा रहा है।
वायरल वीडियो के बाद जागा प्रशासन सोशल मीडिया पर बेड, टेबल और कपड़ों पर रेंगते कॉकरोच का वीडियो वायरल होने के बाद आखिरकार अस्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.