Dehradun News: कैलाश पाम स्ट्रीट सोसायटी में दबंग दंपति पर केस
देहरादून, अक्टूबर 30 -- Dehradun News: पंडितवाड़ी की कैलाश पाम स्ट्रीट सोसायटी में एक दंपति पर अन्य फ्लैट मालिकों के साथ अभद्रता और फर्जी शिकायतों के जरिए दबाव बनाने का आरोप लगा है। मामले में गुरुवार को आरोपी दंपति के खिलाफ बसंत विहार थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोसायटी के निदेशक राकेश सूरी ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि एक फ्लैट में रहने वाली शिखा काम्बोज और उनके पति यशवंत बिष्ट अक्सर सोसायटी के निवासियों, बच्चों और कर्मचारियों के साथ मारपीट व गाली-गलौज करते हैं। आरोप है कि दंपति लोगों के फ्लैट में जबरन घुसकर अभद्रता करते हैं और राजनीतिक पहुंच का रौब दिखाते हुए झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देते हैं। फरवरी 2026 में भी इन्होंने राकेश सूरी के फ्लैट में घुसकर उनके मेहमानों से बदसलूकी की थी, जिसका मुकदमा कैंट थाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.