देहरादून, अक्टूबर 21 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में गोरखा समाज के लोगों से मुलाकात की और उन्हें दशैं पर्व की शुभकामनाएं दीं। जोड़ी में सेवानिवृत्त कैप्टन दिनेश प्रधान के आवास पहुंचकर उनकी माता लक्ष्मी प्रधान एवं अन्य परिवारजनों को पर्व की बधाई दीं। जोहड़ी गांव में भाजपा नेत्री संध्या थापा के आवास उनके 100 वर्षीय पिता उदय थापा को दशैं पर्व की बधाई दी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि गोर्खाली समाज से उन्हें सदैव अपार स्नेह, सम्मान और अपनत्व मिलता रहा है। गोर्खाली समाज की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराएं, सामाजिक सौहार्द हमारी सांस्कृतिक विरासत को और अधिक समृद्ध बनाते हैं। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: पछुवादून में गोर्खाली समुदाय ने धूमधाम से मनाया दशैं पर्व

हिंदी हिन्द...