देहरादून, सितम्बर 25 -- Dehradun News: देहरादून। भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर मसूरी विधानसभा क्षेत्र में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। यह भी पढ़ें- पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलिकार्यक्रम का उद्धाटन इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अंत्योदय के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान का मार्ग दिखाया। उनका एकात्म मानववाद का दर्शन आज भी समाज और राष्ट्र के समग्र विकास के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल का जीवन सादगी, राष्ट्रसेवा और संगठन के प्रति समर्पण का...