देहरादून, अगस्त 21 -- Dehradun News: मसूरी। संवाददाता मसूरी कैंपटी रोड स्थित एक तीन मंजिला मकान भारी बारिश के बाद ढह गया। कैंपटी मुख्य मार्ग से लगे इस मकान में एक दिन पूर्व दरारें आ गई थी । खतरे को देखते हुए मकान को खाली करा दिया गया था। मकान में रहने वाले परिवार को अन्यत्र शिफ्ट किया गया था।शुक्रवार सुबह  मसूरी कैंपटी रोड पर सांझा दरबार के समीप एक तीन मंजिला मकान भरभरा कर गिर गया। बताया गया कि इस मकान में एक दिन पूर्व दरारें आ गईं थी। इस मकान में रहने वाले मकान स्वामी ने खतरे को देखते हुए एक दिन पूर्व मकान खाली कर दिया था। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: बारिश थमी, कच्चा घर गिरने का सिलसिला जारी सोनू पंवार व उनकी पत्नी पूनम पंवार अपने दो बच्चों के साथ वहां पर रहते थे। वह दुकान चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। इस मकान ने पांच अन्य लोग भी रहत...