Dehradun News: कैंट विधानसभा में युवाओं ने थमा क्षत्रिय करणी सेना का दामन
देहरादून, सितम्बर 9 -- Dehradun News: देहरादून। कैंट विधानसभा के पंडितवाड़ी में क्षत्रिय करणी सेना की बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव पर चर्चा हुई। बैठक में कई युवाओं ने क्षत्रिय करणी सेना की सदस्यता ली। करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष शुभम सिंह ठाकुर ने कहा कि आज का युवा (जेन-जी) अपने अधिकारों के लिए खुद आवाज उठाने में सक्षम है। युवाओं ने कहा कि आने वाले चुनाव में वे शुभम सिंह ठाकुर के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। अब सरकारों से सड़कों से लेकर विधानसभा तक जवाब मांगा जाएगा और जनता अपने वोट से झूठे वादे करने वाली पार्टियों को आईना दिखाएगी। बैठक में रवि सजवाण, मुकुल बहल, राघव तोमर, नेहाल, शुभम, राहुल राजपूत, वंश और अभिमन्यु आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.