Dehradun News: केसरवाला में हाथी ने तोड़ी घरों की दीवार
देहरादून, अगस्त 6 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। केसरवाला क्षेत्र में बुधवार की देर रात को हाथी द्वारा स्थानीय लोगों की फसलों, दीवारों एवं वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया। इस घटना से केसरवाला में रात भर लोग जागते रहे। घटना का संज्ञान लेते हुए वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि तब तक हाथी जा चुका था। गुरुवार को रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने केसरवाला में हाथी द्वारा घरों को पहुंचाए गए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से क्षेत्रवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और हाथी से बचाव के लिए आवश्यक एवं प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से भी अपील है कि सतर्क रहें, वन विभाग के निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.