देहरादून, सितम्बर 13 -- Dehradun News: देहरादून। केंद्रीय विद्यालय ओएनजीसी के 40 शिक्षक मित्र रविवार को किशननगर स्थित रेस्टोरेंट पब्लिक दून में आत्मीय मिलन कार्यक्रम में जुटे। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व प्राचार्य सुनील कुमार जोशी, कार्यक्रम संयोजक श्याम कुमार आनंद, संचालक सुमन लता और रंजना गोस्वामी ने दीप प्रज्वलित कर किया। गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणेश वंदना के साथ पुष्पहार व लड्डू अर्पित किए गए और सभी ने वंदे मातरम गीत गाया। कार्यक्रम संयोजक श्याम कुमार आनंद ने केवि ओएनजीसी टीचर्स क्लब के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि क्लब का उद्देश्य आपसी सहयोग, मैत्रीभाव और सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ देना है। उन्होंने कहा कि बदलते पारिवारिक और सामाजिक परिवेश से बढ़ रहे एकाकीपन को आपसी मिलन और सद्भाव से दूर किया जा सकता है। इस दौरान नीलम शर्मा, मधु ...