Dehradun News: केवट लीला और भरत मिलाप का हुआ मंचन
देहरादून, अक्टूबर 13 -- Dehradun News: देहरादून। सहस्रधारा रोड स्थित श्री क्षेत्रीय संस्कृति रामकला एवं समाज कल्याण समिति की रामलीला में मंगलवार को केवट लीला, दशरथ मरण, भरत संताप और भरत मिलाप का मंचन किया गया। कलाकारों ने राम के वनवास जाने के बाद की घटनाओं को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया। भरत के राम को वापस अयोध्या लाने के लिए वन पहुंचने और उनसे भेंट करने के प्रसंग ने दर्शकों को भावुक कर दिया। रामलीला का निर्देशन वीर सिंह ठाकुर, अभिलाष शर्मा, संजीव फरासी, नवीन उनियाल और विनोद कुमार ने किया। बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शकों ने रामलीला का आनंद लिया। यह जानकारी समिति के मीडिया प्रवक्ता अनुराग मित्तल ने दी। यह भी पढ़ें- Kausambi News: आराध्य श्री राम की लीला देख मंत्रमुग्ध हुए दर्शक यह भी पढ़ें- Etah News: दशरथ-कैकेयी संवाद सुन भावुक हुए श्रद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.