देहरादून, नवम्बर 5 -- Dehradun News: कार ट्रांसपोर्टेशन के नाम पर फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। एक नई कार को केरल पहुंचाने का झांसा देकर ट्रांसपोर्ट कंपनी के लोगों ने कार गायब कर दी। नेहरू कॉलोनी पुलिस ने मामले में अग्रवाल रोड असिस्टेंस लिमिटेड से जुड़े चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी देवेंद्र चौहान ने बताया कि नमिता शर्मा ने बीते आठ अगस्त को डीडीपीएम टावर, बायपास रोड स्थित शोरूम से 19.90 लाख रुपये की नई फॉक्सवैगन वर्टस जीटी प्लस कार खरीदी थी। इस कार को सुरक्षित उनके केरल स्थित घर (तिरुवनंतपुरम) पहुंचाने के लिए उन्होंने अग्रवाल रोड असिस्टेंस से संपर्क किया। कंपनी के सुरेंद्र गौड़, अजीत, पार्थ और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति ने 12 दिन में कार केरल पहुंचाने का वादा किया। 14 अगस...