Dehradun News: केदारावाला में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता की जय के नारे
देहरादून, अगस्त 14 -- Dehradun News: विकासनगर। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तराखंड की ओर से शुक्रवार को विकासनगर विधानसभा के अल्पसंख्यक बहुल ग्राम केदारावाला में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश मीडिया संयोजक सरदार सुरेंद्र सिंह ने किया। यात्रा के संयोजक बूथ संख्या 145 के बूथ अध्यक्ष गुलशेर अली रहे। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम्' के नारे लगाए, जिससे पूरा केदारावाला देशभक्ति के रंग में रंग गया। यात्रा ने गांव के विभिन्न मार्गों की परिक्रमा की। इस दौरान देशभक्ति के गीतों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्र के प्रति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.