Dehradun News: केंद्रीय विद्यालय सालावाला में स्वच्छता की शपथ दिलाई
देहरादून, अक्टूबर 12 -- Dehradun News: देहरादून। केंद्रीय संचार ब्यूरो देहरादून की ओर से स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत केंद्रीय विद्यालय सालावाला में स्वच्छता शपथ व पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विद्यालय और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। विद्यालय के प्राचार्य मयंक शर्मा ने कहा कि स्वच्छता स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए जरूरी है। सीबीसी के कार्यक्रम अधिकारी अनिल दत्त शर्मा ने स्वच्छता अभियान में जनभागीदारी का महत्व बताया। पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में कक्षा सात की नवोदय सिंह प्रथम, धनिशी द्वितीय और कक्षा आठ की श्रेया तृतीय रहीं। विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय को कूड़ेदान भी भेंट किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक राम किशोर मीणा मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.