Dehradun News: कृषि भूमि को आबाद करने के लिए चकबंदी जरूरी
देहरादून, अक्टूबर 28 -- Dehradun News: पौड़ी। चकबंदी मंच उत्तराखंड व हिमालय क्रांति पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में ब्लॉक सभागार एकेश्वर में स्वैच्छिक चकबंदी पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में पर्वतीय क्षेत्रों में बंजर होती कृषि भूमि को फिर आबाद करने, गांवों को बचाने और चकबंदी की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान ग्राम प्रधानों को स्वैच्छिक चकबंदी के लिए तहसील में आवेदन करने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई। विशेषज्ञों ने कहा कि गांव बचाओ अभियान के तहत बंजर पड़े खेतों को फिर से खेती योग्य बनाकर आबाद करने की जरूरत है। गांवों को बचाने के लिए कृषि भूमि का उपयोग बढ़ाना व ग्रामीणों को खेती के लिए प्रोत्साहित करना जरूरी है। चकबंदी को पर्वतीय क्षेत्रों की कृषि व्यवस्था से जोड़ते हुए इस दिशा में सामूहिक प्रयासों पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.