देहरादून, जुलाई 29 -- Dehradun News: फोटो..... देहरादून। कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद, कांवली शाखा ने विभिन्न प्रजाति के 25 पौधे लगाए।बुधवार को भवानी बालिका स्कूल परिसर में पौधरोपण कर नीम, कटहल, आंवला, आम, हरसिंगार, अमरूद, लीची और जामुन जैसे छायादार, औषधीय फल-फूल लगाए गए। इस मौके पर केंद्रीय अध्यक्ष कमल रजवार, केन्द्रीय महासचिव गोबिंद पाण्डेय, शाखा अध्यक्ष भारती पांडे, शाखा सचिव प्रेमलता बिष्ट, स्कूल की प्रधानाचार्य अनिता जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दया बिष्ट, उपाध्यक्ष चंद्र किशोर पंत, उमा कोठरी, रमेश भंडारी, सांस्कृतिक सचिव कमला जोशी, बबीता शाह, भूपेंद्र सिंह डसीला, दीपा शर्मा, दीपक पांडेय, हेमा तिवारी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...