Dehradun News: कुम्हार मंडी, टीचर्स कॉलोनी में सीसी सड़क निर्माण कार्यों का लोकार्पण
देहरादून, अक्टूबर 23 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। विधायक सविता कपूर ने शुक्रवार को वार्ड संख्या 33 कुम्हार मंडी एवं वार्ड संख्या 34 टीचर्स कॉलोनी में विधायक निधि से निर्मित सीसी सड़क निर्माण कार्यों का विधिवत लोकार्पण किया।उन्होंने उम्मीद जताई कि इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी। लंबे समय से क्षेत्र वासी इसकी मांग कर रहे थे। सविता कपूर ने कहा कि कैंट विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में सड़क, नाली एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उनका उद्देश्य क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना है। केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार विकास और जनकल्याण के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.